सस्ता हुआ Samsung का 5G फोन, 14500 रुपये से कम में खरीदने का मौका


सैमसंग का 50 मेगापिक्सल के मेन कैमरे वाला धांसू 5G फोन- गैलेक्सी M35 5G लॉन्च प्राइस से 5585 रुपये सस्ता हो गया है। आप इस फोन को कैशबैक के साथ भी खरीद सकते हैं। फोन में कंपनी 6000mAh की बैटरी दे रही है


फ्लिपकार्ट पर आपके लिए तगड़ी डील है। यह धमाकेदार डील Samsung Galaxy M35 5G पर दी जा रही है। डील में यह फोन लॉन्च प्राइस से काफी सस्ते दाम में मिल रहा है। लॉन्च के वक्त फोन के 6जीबी रैम और 128जीबी के इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट की कीमत 19999 रुपये थी। फ्लिपकार्ट पर अब यह 5585 रुपये के डिस्काउंट के बाद 14414 रुपये में मिल रहा है। फोन खरीदने के लिए अगर आप फ्लिकार्ट ऐक्सिस बैंक के कार्ड का यूज करेंगे, तो आपको 5 पर्सेंट का कैशबैक भी मिल सकता है। यह फोन 507 रुपये की शुरुआती ईएमआई पर भी आपका हो सकता है।

सैमसंग गैलेक्सी M35 5G के फीचर और स्पेसिफिकेशन

सैमसंग गैलेक्सी M सीरीज के इस पॉप्युलर फोन में आपको 1080x2340 पिक्सल रेजॉलूशन के साथ 6.6 इंच का फुल एचडी+ Super AMOLED डिस्प्ले मिलेगा। फोन में ऑफर किए जा रहे इस डिस्प्ले का पीक ब्राइटनेस लेवल 1000 निट्स का है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 120Hz का है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए फोन में गोरिल्ला ग्लास विक्टस+ दिया गया है। फोन 8जीबी तक की रैम और 256जीबी तक के इंटरनल स्टोरेज ऑप्शन में आता है। प्रोसेसर के तौर पर इस फोन में कंपनी Exynos 1380 चिपसेट दे रही है।


फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में एलईडी फ्लैश के साथ तीन कैमरे दिए गए हैं। इसमें 50 मेगापिक्सल के मेन लेंस के साथ एक 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड ऐंगल कैमरा और एक 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर शामिल है। वहीं, सेल्फी के लिए कंपनी इस फोन में 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा ऑफर कर रही है। फोन की बैटरी 6000mAh की है। यह बैटरी 25 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।


बायोमेट्रिक सिक्योरिटी के लिए आपको इस फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। ओएस की बात करें, तो फोन ऐंड्रॉयड 14 पर बेस्ड OneUI 6.1 पर काम करता है। दमदार साउंड के लिए फोन में स्टीरियो स्पीकर सेटअप और डॉल्बी ऐटमॉस दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में आपको 5G, 4G VoLTE, Wi-Fi 6 802.11 ax (2.4GHz + 5GHz), ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप-C 2.0 जैसे ऑप्शन मिलेंगे।


Post a Comment

0 Comments